सेहत और शरीर की सुमस्त जानकारिया अब हिन्दी मे!

पढिये रोजाना सेहतमंद रेहने के हज़्ज़ारो उपाए! पढिये सुन्दर होने के घरेलू नुस्के!


यहाँ आप पढ सकते हो बिमारियो से बचने के घरेलू नुस्के! फॅशन और लाइफ-स्टाइल! सुन्दरता ! फिटनेस ! खाना-पीना और हमारे एक्सपर्ट्स की फ्री सलाह! Find out more...


हमारी वेबसईट की कुछ खास बाते::-

  • जानयिये एक्सपर्ट्स की सलाह!
  • पढ़े फ्री में घरेलू उपाए!
  • जाने लेटेस्ट फॅशन और लाइफ-स्टाइल के बारे में!
by · No comments:

Kamar Dard ka ilaj in Hindi - कमर दर्द में उपयोगी घरेलू उपचार

Kamar Dard ka ilaj in Hindi

लगभग ८०% लोग अपने जीवन में कभी न कभी कमर दर्द से  परेशान होते हैं। कमर दर्द नया भी हो सकता है और पुराना रोग भी हो सकता है। नया रोग कमर की मांसपेशियों का  असंतुलित उपयोग करने  से उत्पन्न होता है। रोग पुराना होने पर वक्त बेवक्त कमर दर्द होता रहता है और उसके कारण का पता नहीं चलता है। यह  दर्द कभी-कभी इतना भयंकर होता है कि रोगी तडफ़ उठता है,बैठना-उठना  और यहां तक कि बिस्तर में करवट बदलना भी कठिन हो जाता है। सतही तौर पर देखने पर कमर में होने वाला दर्द भले ही एक सामान्य सी मेडिकल स्थिति लगता है, लेकिन इसे नज़रअंदाज करने से समस्या काफी बढ़ सकती है।

Kamar Dard ka ilaj in Hindi
Kamar Dard ka ilaj

शरीर के अंगों  जैसे गुर्दे   में  इन्फ़ेक्शन,पोरुष ग्रंथि की व्याधि,स्त्रियों में पेडू के विकार ,मूत्राषय के रोग  और कब्ज  की वजह से कमर दर्द हो सकता है। गर्भवती स्त्रियों में कमर दर्द आम तौर पर पाया जाता है। गर्भ में बच्चे के बढने से भीतरी अंगों  पर दवाब बढने से कमर दर्द हो सकता है।

Kamar Dard ka ilaj in Hindi - कमर दर्द में उपयोगी घरेलू उपचार

कमर दर्द में लाभकारी घरेलू   उपचार  किसी भी आनुषंगिक दुष्प्रभाव से मुक्त हैं और असरदार भी है। देखते हैं कौन से हैं वे उपचार जो कमर दर्द  राहत पहुंचाते हैं--

 १) नीचे रखी कोई वस्तु उठाते वक्त पहिले अपने घुटने मोडें फ़िर उस वस्तु को उठाएं।

२) भोजन में पर्याप्त लहसुन का उपयोग करें। लहसुन कमर दर्द  का  अच्छा उपचार माना गया है।

३) गूगल कमर दर्द में अति उपयोगी घरेलू चिकित्सा  है। आधा चम्मच गूगल गरम पानी  के साथ सुबह-शाम सेवन करें।

४) चाय  बनाने में ५ कालीमिर्च के दाने,५ लौंग  पीसकर  और थौडा सा सूखे अदरक  का पावडर  डालें।  दिन मे दो बार पीते रहने से कमर दर्द में लाभ होता है।

५)  सख्त बिछोने पर सोयें। औंधे मुंह पेट के बल सोना हानिकारक है।

६)  २ ग्राम दालचीनी का पावडर एक चम्मच  शहद में मिलाकर दिन में दो बार लेते रहने से कमरदर्द में शांति मिलती है।

७) कमर दर्द पुराना हो तो शरीर को गर्म रखें और गरम वस्तुएं खाऎं।

८)  दर्द वाली जगह पर बर्फ़ का प्रयोग करना  हितकारी उपाय है। इससे भीतरी सूजन भी समाप्त होगी। कुछ रोज बर्फ़ का उपयोग करने के बाद गरम सिकाई प्रारंभ कर देने के अनुकूल परिणाम  आते हैं।

९)  भोजन मे टमाटर,गोभी,चुकंदर,खीरा ककडी,पालक,गाजर,फ़लों का प्रचुर उपयोग करें।

१०)  नमक मिलें गरम पानी में एक तौलिया डालकर निचोड़ लें। पेट के बल लेटकर दर्द के स्थान पर तौलिये द्वारा भाप लेने से कमर दर्द में राहत मिलती है।

११)रोज सुबह सरसों या नारियल के तेल में लहसुन की तीन—चार कलियॉ डालकर (जब तक लहसुन की कलियाँ काली न हो जायें) गर्म कर लें फिर ठंडा कर इसकी पीठ—कमर में मालिश करें।

१२)  कढ़ाई में दो—तीन चम्मच नमक डालकर इसे अच्छे से सेक लें। थोड़े मोटे सूती कपड़े में यह गरम नमक डालकर पोटली बांध लें। कमर पर इसके द्वारा सेक करें।
Read More
by · No comments:

कब्ज (कांस्टीपेशन) से मुक्ति पाने के सरल उपचार


Qabz Ka Gharelu Desi Ilaj in Hindi

कब्ज मिटाने के सरल उपचार

Qabz Ka Gharelu Desi Ilaj in Hindi
Qabz Ka Gharelu Desi Ilaj in Hindi
अनियमित खान-पान के चलते लोगों में कब्ज  एक आम बीमारी की तरह प्रचलित है। यह पाचन तन्त्र का प्रमुख विकार है।  कब्ज सिर्फ भूख ही कम नहीं करती  बल्कि  गेस ,एसिडिटी  व् शरीर में होने वाली अन्य कई समस्याएं पैदा कर  सकती है|  बच्चों से लेकर वृद्ध तक इस रोग से पीड़ित रहते हैं|

    मनुष्यों मे मल निष्कासन की फ़्रिक्वेन्सी अलग-अलग पाई जाती है। किसी को दिन में एक बार मल विसर्जन होता है तो किसी को दिन में २-३ बार होता है। कुछ लोग हफ़्ते में २ य ३ बार मल विसर्जन करते हैं। ज्यादा कठोर,गाढा और सूखा मल जिसको बाहर धकेलने के लिये जोर लगाना पडे यह कब्ज रोग का प्रमुख लक्षण  है।ऐसा मल हफ़्ते में ३ से कम दफ़ा आता है और यह इस रोग का दूसरा लक्षण  है। कब्ज रोगियों में पेट फ़ूलने की शिकायत भी साथ में देखने को मिलती है। यह रोग किसी व्यक्ति को किसी भी आयु में हो सकता है हो सकता है लेकिन महिलाओं और बुजुर्गों में कब्ज रोग की प्राधानता पाई जाती है।

       मैं नीचे कुछ ऐसे कब्ज निवारक उपचारों का उल्लेख कर रहा हूं जिनके समुचित  उपयोग से कब्ज का निवारण होता है और कब्ज से होने वाले रोगों से भी बचाव हो जाता है--

१)  कब्ज का मूल कारण शरीर मे तरल की कमी होना है। पानी की कमी से आंतों में मल सूख जाता है और मल निष्कासन में जोर लगाना पडता है। अत: कब्ज से परेशान रोगी को दिन मे २४ घंटे मे मौसम के मुताबिक ३ से ५ लिटर पानी पीने की आदत डालना चाहिये। इससे कब्ज रोग निवारण मे बहुत मदद मिलती है।

२)  भोजन में रेशे की मात्रा ज्यादा रखने से कब्ज निवारण होता है।हरी पत्तेदार सब्जियों और फ़लों में प्रचुर रेशा पाया जाता है। मेरा सुझाव है कि अपने भोजन मे करीब ७०० ग्राम हरी शाक या फ़ल या दोनो चीजे शामिल करें।

३)  सूखा भोजन ना लें। अपने भोजन में तेल और घी की मात्रा का उचित स्तर बनाये रखें। चिकनाई वाले पदार्थ से दस्त साफ़ आती है।

४)  पका हुआ बिल्व फ़ल कब्ज के लिये श्रेष्ठ औषधि है। इसे पानी में उबालें। फ़िर मसलकर रस निकालकर नित्य ७ दिन तक पियें। कज मिटेगी।

५)  रात को सोते समय एक गिलास गरम दूध पियें। मल आंतों में चिपक रहा हो तो दूध में ३ -४ चम्मच केस्टर आईल (अरंडी तेल) मिलाकर पीना चाहिये। हमेशा कब्ज से पीड़ित लोगों के लिए बादाम का तेल बेहतर विकल्प है| इससे आंत की कार्य  क्षमता  बढ़ती है | रात को सोते वक्त  गुन गुने दूध में बादाम  का तेल ३ ग्राम मिलाकर  सेवन करें|| तेल की मात्रा  धीरे - धीरे  बढ़ाक्र ६ ग्राम तक ले जाएँ| | ३०-४० दिन तक  यह प्रयोग करने से वर्षों से  चली आ रही  कब्ज भी  जड से खत्म हो जाती है|

६)  इसबगोल की की भूसी कब्ज में परम हितकारी है। दूध या पानी के साथ २-३ चम्मच इसबगोल की भूसी रात को सोते वक्त लेना फ़ायदे मंद है। दस्त खुलासा होने लगता है।यह एक कुदरती रेशा है और आंतों की सक्रियता बढाता है।

७)  नींबू कब्ज में गुण्कारी है। मामुली गरम जल में एक नींबू निचोडकर दिन में २-३बार पियें। जरूर लाभ होगा।

नीम्‍बू का रस गर्म पानी के साथ रात्रि‍ में लेने से दस्‍त खुलकर आता हैं। नीम्‍बू का रस और शक्‍कर प्रत्‍येक 12 ग्राम एक गि‍लास पानी में मि‍लाकर रात को पीने से कुछ ही दि‍नों में पुरानी से पुरानी कब्‍ज दूर हो जाती है।

८)  एक गिलास दूध में १-२ चाम्मच घी मिलाकर रात को सोते समय पीने से भी कब्ज रोग का समाधान होता है।

९)  एक कप गरम जल मे १ चम्म्च शहद मिलाकर पीने से कब्ज मिटती है। यह मिश्रण दिन मे ३ बार पीना हितकर है।

१०)  जल्दी सुबह उठकर एक लिटर  मामूली गरम पानी पीकर २-३ किलोमीटर घूमने जाएं। कब्ज का बेहतरीन उपचार है।

११)  दो सेवफ़ल प्रतिदिन खाने से कब्ज में लाभ होता है।

१२)  अमरूद और पपीता ये दोनो फ़ल कब्ज रोगी के लिये अमॄत समान है। ये फ़ल दिन मे किसी भी समय खाये जा सकते हैं। इन फ़लों में पर्याप्त रेशा होता है और आंतों को शक्ति देते हैं। मल आसानी से विसर्जीत होता है।

१३)  अंगूर मे कब्ज निवारण के गुण हैं । सूखे अंगूर याने किश्मिश पानी में ३ घन्टे गलाकर खाने से आंतों को ताकत मिलती है और दस्त आसानी से आती है। जब तक बाजार मे अंगूर मिलें नियमित रूप से उपयोग करते रहें।

१४)  अलसी के बीज का मिक्सर में पावडर बनालें। एक गिलास पानी मे २० ग्राम के करीब यह पावडर डालें और ३-४ घन्टे तक गलने के बाद छानकर यह पानी पी जाएं। बेहद उपकारी ईलाज है। अलसी में प्रचुर ओमेगा फ़ेटी एसिड्स होते हैं जो कब्ज निवारण में महती भूमिका निभाते हैं।

१५)  पालक का रस या पालक कच्चा खाने से कब्ज नाश होता है। एक गिलास पालक का रस रोज पीना उत्तम है। पुरानी से पुरानी कब्ज भी इस सरल उपचार से मिट जाती है।

१६)   अंजीर कब्ज हरण फ़ल है। ३-४ अंजीर फ़ल रात भर पानी में गलावें। सुबह खाएं। आंतों को गतिमान कर कब्ज का निवारण होता है।

१७) बड़ी  मुनक्का  पेट के लिए बहुत लाभप्रद होती है|  मुनका में कब्ज नष्ट करने के तत्व हैं। ७ नग मुनक्का रोजाना रात को सोते वक्त लेने से कब्ज रोग का स्थाई समाधान हो जाता है। एक तरीका ये है कि  मुनक्का को दूध में उबालें  कि दूध आधा रह जाए | गुन गुना दूध  सोने के आधे घंटे पाहिले सेवन करें | मुनक्का में पर्याप्त लोह तत्व होता है और दूध में आयरन  नहीं होता है  इसलिए दूध में   मुनक्का डालकर पीया जाय तो आयरन की भी  पूर्ती हो  जाती  है|
Read More
by · No comments:

अब आप खुद बन जाइए अपने ड्रेस डिजाइनर

मार्केट से डिजाइनर ड्रेस खरीदने का समय अब आपका गया। अब आप खुद बन जाइये अपने ड्रेस डिजाइनर। दरअसल, इस समय ट्रेंड है सेल्फ स्टाइलिंग का। यानी अपना फैशन खुद तैयार करना। इसमें मिक्स एंड मैच का भी कोई कॉन्सेप्ट नहीं होता। बस आपको वही कैरी करना होता है, जो आप पर जंचे 

सबसे जुदा 


यह स्टाइल किसी से मैच नहीं होता, क्योंकि ये अपने खुद क्रिएट किया होता है। इसलिए आपका डिफरेंट दिखना तो तय है। पर्सनैलिटी अपीयरेंस के लिए आप इस स्टाइल को किसी भी मौके पर कैरी कर सकती हैं। 


नो मिक्स एंड मैच 


इसमें मिक्स एंड मैच जैसा कोई फंडा आपको नहीं अपनाना है। बस, कुछ डिफरेंट चीजें मिलाकर अपना एक ऐसा स्टाइल तैयार करना है, जो आप पर जंचे। इसमें जितना डिफरेंट होगा, उतना आप पर जंचेगा। हां, इस बात का ध्यान जरूर रखें कि ड्रेस के कलर्स आपकी पर्सनैलिटी से मैच करें। दरअसल, सेल्फ स्टाइल फैशन किसी रैम्प से नहीं उतरा है बल्कि इसे खुद युवाओं ने गढ़ा है, क्योंकि सेल्फ स्टाइलिंग में मैचिंग का कोई फंडा नहीं होता है। बस जो आपकी पर्सनैलिटी पर सूट करे वही फैशन है। आप जींस को फोल्ड करके उसे कैप्री का रूप दे सकती हैं और उसे स्टैप वाले टॉप और हाथ में फंकी कड़ों के साथ पहन सकती हैं। आप प्लेन बेस पर हल्के बॉर्डर वाली साड़ी के साथ डीप नेक वाला बलाउज पहनकर अपना फैशन स्टाइल बना सकती हैं। 

इनका भी जमेगा रंग 


पटियाले के साथ स्लीवलेस शार्ट टॉप भी पहन सकती हैं। आप स्लीवलेस टॉप के साथ स्टोल, सनग्लॉस वॉच और हाथों में दो रिंग पहनकर भी खुद को एक स्टाइल दे सकती हैं। एक्सेसरीज में डेंटल ज्वेलरी आजकल खूब चलन में है, इसे पहन कर स्टाइल स्टेटमेंट भी बन सकती हैं। 


वाइब्रेंट कलर्स 


वायब्रेंट कलर्स विंटर में खूबसूरत लगते हैं। टेंड के साथ चलना चाहती हैं, तो बोल्ड और ब्राइट शेड्स को अपने वॉर्डरोब में शामिल करें। विंटर में लेयरिंग स्मार्ट तो लगती ही है, ठंडी हवाओं से आपको प्रोटेक्ट भी करती है। लेयरिंग के लिए कलरफुल टी-शर्ट्स, जैकेट्स और लेगिंग्स को मिक्स मैच करके पहनें। ब्लैक लेगिंग्स के साथ 
टॉप ब्राइट कलर का होना चाहिए। 


फ्लोरल प्रिंट 


स्मार्ट लुक के लिए आपको लेयरिंग के लिए परफेक्ट मिक्स मैच करना होगा और कलर कॉम्बिनेशन का भी खासध्यान रखना होगा। वायबेंरट कलर्स के फ्लोरल प्रिंटवाले ड्रेसेज विंटर में खूबसूरत लगते हैं लेकिन ध्यान रखें किअगर फ्लोवर प्रिंट पहन रही हैं तो एक्सेसरीज कम से कम ही पहनें। 


हाइट कम हो तो 


अगर आपकी हाइट कम हो तो आप थोडा लम्बा दिखने के लिए शिफॉन सिल्क और जार्जेट जैसे फैब्रिक पर वीगले के शेप में डिजाइन दे कर कोई भी स्टाइल बना सकती हैं। इससे आप लम्बी और स्मार्ट लगेंगी। लोवेस्ट जींसके साथ आप स्टोन वर्क वाली डिजानर जैकेट भी पहन सकती हैं। जींस टॉप के साथ ऊपर से आप वेस्ट या स्कार्फस्ट्रैपी वाले टॉप भी पहन सकती हैं। 


आउटफिट के साथ मैच करें 


नया फैशन रूल यही कहना है कि शूज और बैग्स का कलर मैच करना काफी बोरिंग और आउटडेटेड फैशन है।इसलिए यह यादा जरूरी है कि आपका हैंडबैग आपके आउटफिट के साथ मैच करता हो। 


बोरिंग सोच से बाहर आएं 


अलग अलग मेटल्स एक साथ नहीं पहन सकती हैं। इस बोरिंग सोच से बाहर आइए और गोल्ड सिल्वर ,ब्रॉन्ज एक साथ पहनिए। इस बार फैशन में कट्स से लेकर कलर्स तक में काफी बदलाव आए हैं। पहले जहां आरेंजको अवॉइड किया जाता था वहीं अब सभी तरह के क्रिएशन्स में इसे इस्तेमाल किया जा सकता है। 


चोली 


कॉर्सेट व चोली को आप साड़ी लहंगा स्कर्ट के साथ पहन सकती हैं। कॉर्सेट को आप जीन्स के साथ भी पहनसकती हैं। चिकन का कुर्ता जिसे आप जींस चूड़ीदार सलवार के साथ पहन सकती हैं। 
Read More
by · No comments:

फैशन में चढ़ा ट्यूलिप का रंग

ट्यूलिप फ्लावर की शेप से प्रभावित ट्यूलिप पैटर्न ड्रेसेज इन दिनों गर्ल्स को काफी लुभा रही हैं। खास बात यह है कि इन ड्रेसेज से वेस्टर्न और इंडो-वेस्टर्न दोनों ही तरह के लुक क्रिएट किए जा सकते हैं। यही वजह है कि कैजुअल ओकेजन से लेकर बिजनस और इवनिंग वियर के तौर पर भी इन ड्रेसेज को काफी पसंद किया जा रहा है। ड्रेसेज के अलावा स्कर्ट और फ्रॉक में भी ट्यूलिप पैटर्न काफी हिट है। तभी तो मार्केट से लेकर शॉपिंग वेबसाइट्स पर इस पैटर्न की ड्रेसेज की डिफरेंट रेंज मौजूद हैं। 

इन ड्रेसेज के साथ डिफरेंट एक्सेसरीज मैच कर आप स्टाइलिश लुक दे सकती हैं। फंकी लुक के लिए फंकी एक्सेसरीज जैसे वुडन, प्लास्टिक, मैटल की बोल्ड जूलरी और हेडगियर यूज कर सकते हैं, जबकि एलिगेंट लुक के लिए सिंपल, सोबर जूलरी मैच करें। फॉर्मल लुक के लिए ज्यादा एक्सेसरीज की बजाय हेयर स्टाइल और ईयररिंग्स पर फोकस करें। 

फ्रॉक, स्कर्ट्स और ड्रेसेज के सिंपल कट्स से अगर आप बोर हो गई हैं, तो ट्यूलिप पैटर्न से अपनी स्टाइल में ट्विस्ट ला सकती हैं। इन दिनों वेस्टर्न आउटफिट्स में ट्यूलिप पैटर्न की ड्रेसेज काफी पसंद की जा रही हैं।
डिफरेंट स्टाइल और पैटर्न फैब्रिक के अलावा इन ड्रेसेज की लेंथ और स्टाइल में भी काफी वैरायटी है। बॉडी शेप के अनुसार स्कर्ट की शेप भी डिफरेंट होती है। इन्हें कैजुअल, फॉर्मल या बिजनस ओकेजन के लिए भी पहना जा सकता है। फैंसी टॉप और ट्रेंडी एक्सेसरीज से इन ड्रेसेज में थोड़ा स्टाइल भी एड किया जा सकता है। इसी तरह इन स्कर्ट्स की डिजाइन भी काफी अलग है। कहीं स्ट्रेट फिटिंग के साथ ट्यूलिप टच दिया गया है, तो कहीं हल्के घर के साथ यह पैटर्न एड किया है। इसी तरह ये शॉर्ट और लॉन्ग दोनों ही लेंथ में अवेलेबल हैं। 


कैजुअल ओकेजन के लिए 

ट्यूलिप स्कर्ट के साथ स्लीवलेस टॉप कंबाइन किया जा सकता है। टॉप को स्कर्ट के साथ टक किया जा सकता है या बाहर भी रख सकते हैं। सिंपल लुक के लिए पोलो नेक टॉप जबकि सॉफ्टर लुक के लिए लॉन्ग स्लीव का टॉप यूज कर सकते हैं। इनके साथ हाई हील सैंडल्स मैच कर सकते हैं। एक्सेसरीज में बेल्ट्स लगाना ना भूलें। 

फॉर्मल इवनिंग वियर के लिए भी ये परफेक्ट ड्रेस हैं। फैंसी लुक के लिए ट्यूलिप स्कर्ट को कॉर्सेट टॉप के साथ पहन सकते हैं। इसमें लेस, सिल्क, साटिन, सीक्वेंस, बीड्स या मैटेलिक फैब्रिक्स के टॉप हो सकते हैं। क्लच पर्स के अलावा डायमंड या पर्ल जूलरी यूज कर सकती हैं। 

प्लीट्स और घेर का फ्यूजन इस पैटर्न में प्लीट्स और घेर दोनों का फ्यूजन होता है, जिससे ये स्ट्रेट और फ्लोई दोनों ही लुक देते हैं। स्लिम फिगर पर यह काफी सूट करते हैं, जबकि हेल्थी गर्ल्स इसे लॉन्ग टॉप के साथ ट्राई कर सकती हैं। 
Read More
by · No comments:

… तो सेक्स होगा और मजेदार

महिलाओं का बिस्तर में जोश और उत्साह से भरा होना पुरुषों को बहुत अच्छा लगता है। इसलिए जहां तक सेक्स का सवाल है, इस मसले पर आपको थोड़ा खुल कर सामने आना होगा। हो सकता है शुरुआत में यह आपको थोड़ा बुरा लगे, लेकिन बाद में आप इसे इंजॉय करेंगी। हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे सेक्स आइडियाज के बारे में, जिन्हें अपनाकर आप अपनी सेक्स लाइफ को बेहतरीन बना सकती हैं:

sex tips for couple relationship
 सेक्स होगा और मजेदार
थोड़ा हिट करो ना 
अपने पार्टनर से कहें कि वह आपको अपने घुटनों के पास ले जाकर आपके बॉटम पर थोड़ी थपकियां मारे। हो सकता है यह आपके पार्टनर को पसंद आए। और हां, इस दौरान आपकी आहें उसे और भी जोश दिला देंगी।

उनसे कहिए कि आपको बेड से बांध दें और जो मर्जी हो वो करें। यह आपके साथ-साथ आपके पार्टनर के लिए भी एक शानदार अनुभव होगा। इस तरह से आपको यह भी पता चलेगा कि आपके पार्टनर को बेड में आपके साथ क्या-क्या करना पसंद है।

साथ में देखें पॉर्न 
बहुत सारी महिलाओं को पॉर्न देखना अच्छा नहीं लगता, लेकिन आप अपने आपको उसके साथ पॉर्न देखने के लिए तैयार करिए। पॉर्न में दिखाए गए सारे मूव्स करना शायद आपके लिए पॉसिबल न हो, पर

सबकुछ शूट करें 
सेक्स के पलों को शूट करने से ज्यादा आपको कुछ भी रोमांचित नहीं कर सकता। लेकिन एक बात का हमेशा ख्याल रखें कि जिस व्यक्ति के साथ आप यह करने जा रही हैं वह भरोसे लायक है या नहीं। भविष्य में उन पलों की रिकॉर्डिंग देखकर आपकी मीठी यादें भी ताजा हो जाएंगी...;)

रोल प्ले 
रोल प्ले सेक्स में एक नई जान फूंक देता है। इसलिए अपने पार्टनर के साथ अपने प्यार के खेल में एक बार इसे भी लागू करें। यकीन मानिए, आपकी रातें पहले से कहीं ज्यादा हसीन लगने लगेंगी।

उसके पीछे-पीछे जाएं 
पुरुषों को भी पीछे से अपने गले और पीठ पर की गई किस काफी अच्छी लगती है। आप अपने पार्टनर के साथ एक बार यह ट्राइ करके देखिए, क्या पता इसका अंत एक शानदार सेक्स सेशन के रूप में हो...;)

आइना सब दिखाता है 
थोड़ा सा और सेक्सी, थोड़ी और सनसनाहट महसूस करने के लिए अपने बेड के बगल में एक बड़ा सा आइना लगाएं, और उन खास पलों के दौरान खुद को हरकत में देखें। यह आपके लिए एक जबर्दस्त अनुभव साबित हो सकता है।

आहिस्ता-आहिस्ता 
जब भी आपका पार्टनर आपके साथ जल्दी करने की कोशिश में लगें, उसको कंट्रोल करें और थोड़ा तड़पाएं। उसकी तड़प को उस हद तक ले जाएं जहां से आगे जाने के बाद वह नाराज हो सकता है। फिर उसके साथ उस हसीन सफर पर निकल पड़ें, जिसके लिए आपने यह तैयारी की थी।

उसका भी कहना मानें 
एक रात के लिए वह जो भी कहे उसे मान लें। उसकी हर बात मानने के बाद आप अपनी भी फीलिंग्स उसके साथ शेयर करें। ऐसा करने से आप दोनों की रिलेशनशिप मजबूत होगी।

जी-स्पॉट ढूंढ़ने को कहें 
उसके साथ सेक्स के हसीन सफर के दौरान उससे अपना जी-स्पॉट ढूंढ़ने को कहें। इसके लिए आप डिफरेंट पोजिशंस तब तक ट्राइ करती रहें, जब तक कि वह आपको फाइनली मिल न जाए।

पढ़ें कोई 'गंदी किताब'
जी हां, कुछ ऐसी किताबें लाइए जो आपके अंदर की सेक्स इच्छाओं को बाहर लाने में मदद करे। शाम को उनके आने से पहले वैसे ही कपड़े पहनी रहें, जैसे उस बुक के कैरक्टर्स ने पहने हुए थे। फिर देखिए आपकी यह पहल क्या रंग लाती है...:P

थोड़ा और नॉटी हो जाएं 
पुरुषों के टेस्टिकल्स और उनके एनल रीजन के बीच की जगह सबसे ज्यादा सेंसिटिव होती है। अगर कहावतों पर यकीन करें तो पुरुषों का जी-स्पॉट भी वहीं कहीं होता है। उस जगह को धीरे-धीरे, आहिस्ता-आहिस्ता छूएं। अगर आपको प्रॉब्लम न हो, तो ब्लोजॉब देते हुए आप ऐसा कर सकती है।

एक बार थोड़ी जल्दी मचाएं 
एक बार पूरे कपड़ों के साथ सेक्स करें, बस उन्ही को हटाएं जो सेक्स के दौरान बाधा उत्पन्न करें। ऐसा सेक्स आप कहीं भी कर सकती हैं, ऑफिस में, किचन में या फिर कार में। आप मानें या न मानें, पर अपने प्यार को दिखाने का भी यह एक जबर्दस्त तरीका है।

मैं तो खुद से प्यार जताऊं 
एक बार उसके सामने खुद ही अपने शरीर के नाजुक अंगों से खेलना शुरू करें। आपको ऐसा करते देख आपके पार्टनर को कुछ-कुछ जरूर होगा, और फिर वह आपको बेचैन करके रख देखा। यकीन नहीं आता! एक बार करके देखिए।

आओ मुझे खा लो 
अपनी बॉडी के हर उस पार्ट पर कोई न कोई ऐसी चीज रखें, जिन्हें वह खाना पसंद करता हो। उससे कहें कि बिना हाथ का इस्तेमाल किए हुए वह वे चीजें खाकर दिखाए। जब वह ऐसा करेगा, उस समय आप भी काफी इंजॉय कर रही होंगी..
Read More
by · No comments:

सेक्स करने से पहले ये तो नहीं खाते आप?

आपने खाने-पीने की ऐसी चीजों के बारे में तो सुना होगा जो आपकी सेक्स पावर को बढ़ाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ ऐसे भी खाने वाली चीजें हैं, जिन्हें खाकर आप उन खास पलों का मजा किरकिरा कर सकते हैं। हमने ऐसी ही कुछ चीजों की लिस्ट बनाई है, जिन्हें आप सेक्स करने से पहले न खाएं तो अच्छा है...

बीन्स
क्या आपको पता है कि बीन्स जल्दी हजम नहीं होती और गैस बना सकती है? इसलिए सेक्स करते समय गैस के तनाव से बचना है तो बीन्स से भी बचें।

लहसुन
सेक्स से पहले लहसुन खाने से बचें। यह न केवल मुंह में दुर्गंध पैदा कर सकता है, बल्कि इसके स्टार्च से आपका पेट भी फूल सकता है।

पनीर
पनीर बहुत लोगों का फेवरिट होता है, लेकिन इसकी महक खाने के बहुत देर बाद तक बनी रहती है। यह आपके पार्टनर को 'ठंडा' कर सकती है। अब सेक्स में मजा चाहिए तो इतना कंट्रोल तो जरूरी है ना।

रेड मीट
रेड मीट काफी हेवी होता है और पचने में समय लेता है। इसको खाने के बाद नींद भी आ सकती है, जो आपको बेड में अच्छे से परफॉर्म नहीं करने देगी।

फ्रेंच फ्राइ
फ्रेंच फ्राइ में फैट की अधिक मात्रा होती है, जो ब्लड सर्कुलेशन को धीमा कर सकती है। इसके अलावा इसमें नमक की मात्रा भी ज्यादा होती है, जिससे हाई ब्लड प्रेशर के शिकार व्यक्ति को अपने आपको पूरी तरह उत्तेजित करने में दिक्कत आ सकती है।

पेपरमिंट
अब आप सोच रहे होंगे कि यह क्या बकवास है, पेपरमिंट मुंह में डाल लेने से तो सांसे ताजा हो जाती हैं! शायद आपको पता नहीं कि पेपरमिंट में मौजूद मेंथॉल टेस्टॉस्टेरॉन के लेवल को गिरा सकता है, और आपकी सेक्स ड्राइव को बुरी तरह प्रभावित कर सकता है।
Read More
by · No comments:

बिस्तर में ये नहीं चाहतीं महिलाएं

हो सकता है कि अभी आपकी सेक्स लाइफ कमाल की हो, लेकिन कई बार आपका एक गलत मूव आपकी पार्टनर का मूड ऑफ कर जाता है। एक अच्छा सेक्शुअल रिलेशन औरत और मर्द को एक-दूसरे के ज्यादा करीब लाता है। इसलिए यह जरूरी है कि आप अपने पार्टनर की उम्मीदों पर खरे उतरें, और सेक्स के दौरान ऐसा कुछ न करें जिससे कि आपकी पार्टनर असहज महसूस करे। आगे हम आपको बता रहे हैं कि सेक्स के दौरान आपकी पार्टनर क्या नहीं चाहती...

सीधे नीचे की ओर जाना
महिलाएं फोरप्ले ज्यादा इंजॉय करती हैं। किसी भी प्रकार की जल्दबाजी न दिखाते हुए पहले अपनी पार्टनर को किस करें। धीरे-धीरे उन खास पलों को इंजॉय करें। यदि आप जल्दबाजी दिखाते हुए सीधे नीचे की तरफ ही जाएंगे तो बहुत मुमकिन है कि उनका मूड ऑफ हो जाए। इसलिए, जरा आराम से।

कान का भी रहे ध्यान
उनके कानों को अपनी गर्म सांसो का अहसास जरूर कराएं, पर ऐसे नहीं कि कान के पर्दों पर ही आफत आ जाए। महिलाओं को आपकी गर्म सांसों को अपने कानों में महसूस करना अच्छा लगता है, लेकिन एक हद तक ही।

ब्रेस्ट पर जरा आराम से
आप जो भी छूना चाहें, छू सकते हैं, लेकिन प्यार से। ब्रेस्ट के मामले में आपको खास सावधानी बरतनी चाहिए। यह एक नाजुक हिस्सा होता है, कोई स्ट्रेस बॉल नहीं कि आप जैसे चाहें वैसे दबाएं। जहां तक निपल्स की बात है, उसको भी दांतों से न काटें। कई बार आपकी जल्दबाजी आपकी सेक्स लाइफ पर बुरा असर डाल देती है।

ऐसे सेक्स न करें जैसे कि कल होगा ही नहीं
बहुत से ऐसे लोग हैं जो अंदर जाते ही पूरे जोश में आ जाते हैं। आपको थोड़ा सा सौम्य होना चाहिए। धीरे-धीरे क्लाइमैक्स की तरफ बढ़ने का जो आनंद है, वह और किसी भी तरीके में नहीं। इससे आप दोनों के बीच का इमोशनल बॉन्ड भी काफी तगड़ा होता है।

इतनी जल्दी!
लड़कियों को यह भी पसंद नहीं कि उनका पार्टनर तुरंत ही सरेंडर कर दे। सेक्स का मजा तब है जब दोनों ही इसकी खूबसूरती को महसूस कर सकें। आपकी मदद के लिए तमाम तरह की तकनीकें मौजूद हैं, बस आप इन पर सही से अमल करके आगे बढ़ें, ताकि अगली बार आपको शर्मिंदा न होना पड़े।

और कितनी देर लगेगी!
कुछ ऐसे भी केस होते हैं जहां पुरुष काफी देर तक रुक जाते हैं। ऐसी स्थिति में भी महिलाओं को तकलीफ होती है। अच्छे सेक्स के लिए आपको वह पॉइंट पहचानना होगा जहां से आगे जाने के बाद आपकी पार्टनर को असहज महसूस होता है।

ओरल सेक्स
आप जबर्दस्ती उनका सिर नीचे की तरफ नहीं धकेल सकते। याद रखिए, आपकी पार्टनर को ब्लोजॉब पसंद होगा तो वह जरूर इसे करेंगी। लेकिन अगर आप यह सब उनसे जबर्दस्ती करवाएंगे, तो आप सेक्स की कई सारी चीजों से अनजान ही रहेंगे। आपको वह खूबसूरत अहसास फिर नहीं मिलेगा।

ऐसा भी सरप्राइज किस काम का
सरप्राइज अक्सर अच्छे ही होते हैं, पर सेक्स में मामला थोड़ा दूसरा हो जाता है। जब भी आप स्खलित होने वाले हों, अपनी पार्टनर को जरूर बताएं। कम से कम यही एक ऐसा क्षेत्र है जहां लड़कियों को सरप्राइज पसंद नहीं। तो अगली बार से इसका ध्यान रखें।

सेक्स पोजिशंस का ध्यान रखें
वह कोई खजुराहो की मूर्ति नहीं कि आप उसे जैसे चाहें वैसे मोड़ लें। किसी भी सेक्स पोजिशन को ट्राइ करने से पहले यह जान लें कि आपकी पार्टनर उसमें कंफर्टेबल है कि नहीं। अगर आपको बिस्तर में उनकी फ्लेक्सिबिलिटी ही जांचनी है, तो बेहतर होगा आप पहले उन्हें जिमनास्टिक की क्लास में भेजें।

खुद को ऐसे ही उनके उपर न छोड़ दें
किसी मुर्दे की तरह उनके शरीर पर न पड़ जाएं। आपके ऐसा करने से हो सकता है उनको सांस लेने में तकलीफ होने लगे। और वैसे भी, कोई भी लड़की किसी आलसी इंसान के नीचे दबकर नहीं मरना चाहेगी, और खासकर तब जब वह इंसान बिना कपड़ों के भी हो।

गहरी लव बाइट्स
हल्की-फुल्की लव बाइट्स तो सभी इंजॉय करते हैं। हल्की लव बाइट्स जहां आपके प्यार को गहरा करती हैं, वहीं गहरी लव बाइट्स आपकी पार्टनर का मन खराब कर सकती हैं। एक बात हमेशा याद रखें, आप ड्रैकुला नहीं हैं। सेक्स को सुरक्षित तरीके से इंजॉय करेंगे, तो आपका रिश्ता भी मजबूत होगा।
Read More