सेहत और शरीर की सुमस्त जानकारिया अब हिन्दी मे!

पढिये रोजाना सेहतमंद रेहने के हज़्ज़ारो उपाए! पढिये सुन्दर होने के घरेलू नुस्के!


यहाँ आप पढ सकते हो बिमारियो से बचने के घरेलू नुस्के! फॅशन और लाइफ-स्टाइल! सुन्दरता ! फिटनेस ! खाना-पीना और हमारे एक्सपर्ट्स की फ्री सलाह! Find out more...


हमारी वेबसईट की कुछ खास बाते::-

  • जानयिये एक्सपर्ट्स की सलाह!
  • पढ़े फ्री में घरेलू उपाए!
  • जाने लेटेस्ट फॅशन और लाइफ-स्टाइल के बारे में!
Showing posts with label फैशन एंड स्टाइल. Show all posts
Showing posts with label फैशन एंड स्टाइल. Show all posts
by · No comments:

अब आप खुद बन जाइए अपने ड्रेस डिजाइनर

मार्केट से डिजाइनर ड्रेस खरीदने का समय अब आपका गया। अब आप खुद बन जाइये अपने ड्रेस डिजाइनर। दरअसल, इस समय ट्रेंड है सेल्फ स्टाइलिंग का। यानी अपना फैशन खुद तैयार करना। इसमें मिक्स एंड मैच का भी कोई कॉन्सेप्ट नहीं होता। बस आपको वही कैरी करना होता है, जो आप पर जंचे 

सबसे जुदा 


यह स्टाइल किसी से मैच नहीं होता, क्योंकि ये अपने खुद क्रिएट किया होता है। इसलिए आपका डिफरेंट दिखना तो तय है। पर्सनैलिटी अपीयरेंस के लिए आप इस स्टाइल को किसी भी मौके पर कैरी कर सकती हैं। 


नो मिक्स एंड मैच 


इसमें मिक्स एंड मैच जैसा कोई फंडा आपको नहीं अपनाना है। बस, कुछ डिफरेंट चीजें मिलाकर अपना एक ऐसा स्टाइल तैयार करना है, जो आप पर जंचे। इसमें जितना डिफरेंट होगा, उतना आप पर जंचेगा। हां, इस बात का ध्यान जरूर रखें कि ड्रेस के कलर्स आपकी पर्सनैलिटी से मैच करें। दरअसल, सेल्फ स्टाइल फैशन किसी रैम्प से नहीं उतरा है बल्कि इसे खुद युवाओं ने गढ़ा है, क्योंकि सेल्फ स्टाइलिंग में मैचिंग का कोई फंडा नहीं होता है। बस जो आपकी पर्सनैलिटी पर सूट करे वही फैशन है। आप जींस को फोल्ड करके उसे कैप्री का रूप दे सकती हैं और उसे स्टैप वाले टॉप और हाथ में फंकी कड़ों के साथ पहन सकती हैं। आप प्लेन बेस पर हल्के बॉर्डर वाली साड़ी के साथ डीप नेक वाला बलाउज पहनकर अपना फैशन स्टाइल बना सकती हैं। 

इनका भी जमेगा रंग 


पटियाले के साथ स्लीवलेस शार्ट टॉप भी पहन सकती हैं। आप स्लीवलेस टॉप के साथ स्टोल, सनग्लॉस वॉच और हाथों में दो रिंग पहनकर भी खुद को एक स्टाइल दे सकती हैं। एक्सेसरीज में डेंटल ज्वेलरी आजकल खूब चलन में है, इसे पहन कर स्टाइल स्टेटमेंट भी बन सकती हैं। 


वाइब्रेंट कलर्स 


वायब्रेंट कलर्स विंटर में खूबसूरत लगते हैं। टेंड के साथ चलना चाहती हैं, तो बोल्ड और ब्राइट शेड्स को अपने वॉर्डरोब में शामिल करें। विंटर में लेयरिंग स्मार्ट तो लगती ही है, ठंडी हवाओं से आपको प्रोटेक्ट भी करती है। लेयरिंग के लिए कलरफुल टी-शर्ट्स, जैकेट्स और लेगिंग्स को मिक्स मैच करके पहनें। ब्लैक लेगिंग्स के साथ 
टॉप ब्राइट कलर का होना चाहिए। 


फ्लोरल प्रिंट 


स्मार्ट लुक के लिए आपको लेयरिंग के लिए परफेक्ट मिक्स मैच करना होगा और कलर कॉम्बिनेशन का भी खासध्यान रखना होगा। वायबेंरट कलर्स के फ्लोरल प्रिंटवाले ड्रेसेज विंटर में खूबसूरत लगते हैं लेकिन ध्यान रखें किअगर फ्लोवर प्रिंट पहन रही हैं तो एक्सेसरीज कम से कम ही पहनें। 


हाइट कम हो तो 


अगर आपकी हाइट कम हो तो आप थोडा लम्बा दिखने के लिए शिफॉन सिल्क और जार्जेट जैसे फैब्रिक पर वीगले के शेप में डिजाइन दे कर कोई भी स्टाइल बना सकती हैं। इससे आप लम्बी और स्मार्ट लगेंगी। लोवेस्ट जींसके साथ आप स्टोन वर्क वाली डिजानर जैकेट भी पहन सकती हैं। जींस टॉप के साथ ऊपर से आप वेस्ट या स्कार्फस्ट्रैपी वाले टॉप भी पहन सकती हैं। 


आउटफिट के साथ मैच करें 


नया फैशन रूल यही कहना है कि शूज और बैग्स का कलर मैच करना काफी बोरिंग और आउटडेटेड फैशन है।इसलिए यह यादा जरूरी है कि आपका हैंडबैग आपके आउटफिट के साथ मैच करता हो। 


बोरिंग सोच से बाहर आएं 


अलग अलग मेटल्स एक साथ नहीं पहन सकती हैं। इस बोरिंग सोच से बाहर आइए और गोल्ड सिल्वर ,ब्रॉन्ज एक साथ पहनिए। इस बार फैशन में कट्स से लेकर कलर्स तक में काफी बदलाव आए हैं। पहले जहां आरेंजको अवॉइड किया जाता था वहीं अब सभी तरह के क्रिएशन्स में इसे इस्तेमाल किया जा सकता है। 


चोली 


कॉर्सेट व चोली को आप साड़ी लहंगा स्कर्ट के साथ पहन सकती हैं। कॉर्सेट को आप जीन्स के साथ भी पहनसकती हैं। चिकन का कुर्ता जिसे आप जींस चूड़ीदार सलवार के साथ पहन सकती हैं। 
Read More
by · No comments:

फैशन में चढ़ा ट्यूलिप का रंग

ट्यूलिप फ्लावर की शेप से प्रभावित ट्यूलिप पैटर्न ड्रेसेज इन दिनों गर्ल्स को काफी लुभा रही हैं। खास बात यह है कि इन ड्रेसेज से वेस्टर्न और इंडो-वेस्टर्न दोनों ही तरह के लुक क्रिएट किए जा सकते हैं। यही वजह है कि कैजुअल ओकेजन से लेकर बिजनस और इवनिंग वियर के तौर पर भी इन ड्रेसेज को काफी पसंद किया जा रहा है। ड्रेसेज के अलावा स्कर्ट और फ्रॉक में भी ट्यूलिप पैटर्न काफी हिट है। तभी तो मार्केट से लेकर शॉपिंग वेबसाइट्स पर इस पैटर्न की ड्रेसेज की डिफरेंट रेंज मौजूद हैं। 

इन ड्रेसेज के साथ डिफरेंट एक्सेसरीज मैच कर आप स्टाइलिश लुक दे सकती हैं। फंकी लुक के लिए फंकी एक्सेसरीज जैसे वुडन, प्लास्टिक, मैटल की बोल्ड जूलरी और हेडगियर यूज कर सकते हैं, जबकि एलिगेंट लुक के लिए सिंपल, सोबर जूलरी मैच करें। फॉर्मल लुक के लिए ज्यादा एक्सेसरीज की बजाय हेयर स्टाइल और ईयररिंग्स पर फोकस करें। 

फ्रॉक, स्कर्ट्स और ड्रेसेज के सिंपल कट्स से अगर आप बोर हो गई हैं, तो ट्यूलिप पैटर्न से अपनी स्टाइल में ट्विस्ट ला सकती हैं। इन दिनों वेस्टर्न आउटफिट्स में ट्यूलिप पैटर्न की ड्रेसेज काफी पसंद की जा रही हैं।
डिफरेंट स्टाइल और पैटर्न फैब्रिक के अलावा इन ड्रेसेज की लेंथ और स्टाइल में भी काफी वैरायटी है। बॉडी शेप के अनुसार स्कर्ट की शेप भी डिफरेंट होती है। इन्हें कैजुअल, फॉर्मल या बिजनस ओकेजन के लिए भी पहना जा सकता है। फैंसी टॉप और ट्रेंडी एक्सेसरीज से इन ड्रेसेज में थोड़ा स्टाइल भी एड किया जा सकता है। इसी तरह इन स्कर्ट्स की डिजाइन भी काफी अलग है। कहीं स्ट्रेट फिटिंग के साथ ट्यूलिप टच दिया गया है, तो कहीं हल्के घर के साथ यह पैटर्न एड किया है। इसी तरह ये शॉर्ट और लॉन्ग दोनों ही लेंथ में अवेलेबल हैं। 


कैजुअल ओकेजन के लिए 

ट्यूलिप स्कर्ट के साथ स्लीवलेस टॉप कंबाइन किया जा सकता है। टॉप को स्कर्ट के साथ टक किया जा सकता है या बाहर भी रख सकते हैं। सिंपल लुक के लिए पोलो नेक टॉप जबकि सॉफ्टर लुक के लिए लॉन्ग स्लीव का टॉप यूज कर सकते हैं। इनके साथ हाई हील सैंडल्स मैच कर सकते हैं। एक्सेसरीज में बेल्ट्स लगाना ना भूलें। 

फॉर्मल इवनिंग वियर के लिए भी ये परफेक्ट ड्रेस हैं। फैंसी लुक के लिए ट्यूलिप स्कर्ट को कॉर्सेट टॉप के साथ पहन सकते हैं। इसमें लेस, सिल्क, साटिन, सीक्वेंस, बीड्स या मैटेलिक फैब्रिक्स के टॉप हो सकते हैं। क्लच पर्स के अलावा डायमंड या पर्ल जूलरी यूज कर सकती हैं। 

प्लीट्स और घेर का फ्यूजन इस पैटर्न में प्लीट्स और घेर दोनों का फ्यूजन होता है, जिससे ये स्ट्रेट और फ्लोई दोनों ही लुक देते हैं। स्लिम फिगर पर यह काफी सूट करते हैं, जबकि हेल्थी गर्ल्स इसे लॉन्ग टॉप के साथ ट्राई कर सकती हैं। 
Read More